फ़िल्मी जगत

रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म में 19 साल की एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस? मेकर्स पर भड़के लोग

रोहित शेट्टी कॉप यूनविर्स की फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में आदित्य धर की एक फिल्म भी शामिल है। आदित्य धर सिंह की इस बिग बजट फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। बॉलीवुड के फैंस इस फिल्म, जिसके नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है, का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, फिल्म को लेकर आई ताजा अपडेट के बाद से फैंस मेकर्स से नाराज हैं। दरअसल, खबर है कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ 19 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन को कास्ट किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह 19 साल की इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है।
कौन हैं 19 साल की सारा अर्जुन?

आदित्य धर की आनेवाली फिल्म की फीमेल कास्ट की कोई आधिकारिक अनाउसमेंट नहीं हुई है। हालांकि, पीपिंग मून की एक खबर में दावा किया गया है कि 19 साल की सारा को रणवीर सिंह के लव इन्ट्रेस्ट के रूप में कास्ट किया जाएगा। सारा अर्जुन ने साउथ की फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। उन्होंने पोन्नियिन सेलवन में ऐशवर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था।
उम्र के बीच का अंतर देख लोग गुस्साए

यह खबर पढ़कर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा है। लोगों की नारजगी इस बात से ही कि एक्ट्रेस 19 साल की हैं और रणवीर सिंह 39 साल के। ऐसे में दोनों के बीच एक रोमांटिक रिलेशनशिप ठीक नहीं है। रेडिट के बॉली ब्लाइंड्स एंड गॉसिप ग्रूप पर इस जानकारी को शेयर किया गया है। इसके बाद लोगों ने कमेंट्स में मेकर्स पर नाराजगी व्यक्त की है।
मेकर्स से पूछे सवाल

एक रेडिट यूजर ने लिखा- जब बैंड बाजा बारात (रणवीर की पहली फिल्म) रिलीज हुई थी तब सारा 5 साल की थीं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- छी, 39 साल का आदमी एक टीनएजर के साथ रोमांस करेगा। उन्होंने सोचा भी कैसे कि ये ठीक है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि इसमें रणवीर की कोई गलती नहीं है, तो उन्हें इसके लिए ट्रोल ना किया जाए।

बहुत से यूजर्स ने लिखा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है। जब दीपिका और अनुष्का ने अपना डेब्यू किया था तो उनके और शाहरुख के बीच भी 20 साल का अंतर था। इसपर एक यूजर ने तुरंत जवाब दिया- वो भी घटिया था और ये भी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button