फ़िल्मी जगत

रणबीर के सूजे चेहरे को देख लोगों ने कसा तंज

रणबीर कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जो एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में, रणबीर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में भाग लिया था और वहां विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, इस मैच से अभिनेता की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन में उनका चेहरा सूजा हुआ लग रहा है। अब अभिनेता के चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

गौरतलब है कि रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर ने भूरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और एक चेक शर्ट भी पहनी हुई है। नेटिजंस ने रणबीर की इस तस्वीर पर गौर फरमाते हुए कहा कि उनका चेहरा बुरी तरह से सूज गया है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी दावा किया है कि रणबीर ने शायद प्लास्टिक सर्जरी करवाई है इसके अलावा रणबीर कपूर को वानखेड़े स्टेडियम में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया था, जहां से अभिनेता की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। कई फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि लगता है रणबीर ने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है, जो उन्होंने बेटी राहा के लिए छोड़ने की बात कही थी।

रणबीर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर ने फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया है। ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह आदमी अब बुड्ढा हो रहा है। इसकी शक्ल तो देखो। कितना बुरा लग रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘होने वाले राम ने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया है

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button