छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

माकपोल कार्य के लिए प्रशिक्षण बीआईटी में

दुर्ग । लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 7 दुर्ग अंतर्गत विधानसभा 63-दुर्ग ग्रामीण के उपयोग होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कमिशनिंग कार्य 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से शासकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज’ में कार्य किया जाना है। विधानसभा 63-दुर्ग ग्रामीण के लिए नोडल अधिकारी मुकेश रावटे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। माकपोल हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे से भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय (बीआईटी) दुर्ग में आयोजित की गई है।

माकपोल कार्य के लिए जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें जनपद पंचायत अंजली मानकर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण शेखचंद मेरिहा, जनपद पंचायत पाटन तकनीकी सहायक प्रदीप सोनवानी, गिरीश नारंग, नगर निगम भिलाई सहायक ग्रेड-3 रोशन कुलदीप, नगर निगम भिलाई स्वा.पर्यवेक्षक तेजस गुप्ता, जिला शिक्षा कार्यालय सहायक ग्रेड-3 सी.दुर्योधन, जनपद पंचायत सहा.वि.वि.अधिकारी रश्मि चौहान, विनिता ताम्रकार, बी.के.धरामी, सहा.राजस्व निरीक्षक रामखिलावन शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही आदिवासी विकास भृत्य गोकुल भारती, अरूणा यादव, प्रगति उपाध्याय, डेमेंद्र धुर्वे की ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button