खेल जगत

मनु भाकर आज खलेंगी क्‍वालिफाइंग मुकाबला

एजेंसी, नई दिल्ली Paris Olympics 2024। पेरिस ओलंपिक के लिहाज से गुरुवार को भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पीवी सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और मुक्केबाज निखत जरीन बाहर हो गईं। हालांकि,स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और मजबत किया। अब भारत की उम्मीद पेरिस ओलंपिक में दो बार की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर से है।

मनु भाकर आज 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। 25 मीटर पिस्टल में यह उनका ओलंपिक में पहला मुकाबला होगा। मनु भाकर दोपहर 12:30 बजे मुकाबला खेलेंगी। रैपिड राउंड दोपहर 3:30 बजे खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल शनिवार को होंगे।
लक्ष्य सेन का भी मुकाबला आज

आज भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर भी सभी की निगाहें होंगी। लक्ष्‍य सेन शाम 6:30 बजे पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन से भिड़ेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button