बीसीसीआई एनुअल अवॉर्ड का ऐलान कब? जानें

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले 23 जनवरी को हैदराबाद में एनुअल अवॉर्ड का ऐलान करने जा रहा है। यह अवॉर्ड सेरेमनी चार साल के बाद आयोजित हो रही है। पिछली बीसीसीआई एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2018-19 सीजन के लिए कोविड-19 आने से ठीक दो महीने पहले 13 जनवरी 2020 को मुंबई में आयोजित हुई थी।
उस दौरान शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ जीता था, जबकि लेग स्पिनर पूनम यादव ने महिला वर्ग में पुरस्कार जीता था। इस अवॉर्ड सेरेमनी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है और इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है।
BCCI Annual Awards 2023 Live Telecast and Live Streaming When where and How to watch
BCCI Annual Awards 2023 कब होंगे?
बीसीसीआई एनुअल अवॉर्ड 2023 इस बार 23 जनवरी को हैदराबाद में होंगे।
BCCI Annual Awards 2023 कितने बजे शुरू होंगे?
बीसीसीआई एनुअल अवॉर्ड 2023 भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होंगे।
BCCI Annual Awards 2023 का सीधा प्रसारण कहां करें?
बीसीसीआई एनुअल अवॉर्ड 2023 का लुत्फ फैंस जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।




