छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

बीजेपी की दूसरी लिस्ट ने चौंकाया..3 केन्द्रीय मंत्री व 4 सांसद को मैदान में उतारा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने केंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात ये है कि बीजेपी ने इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है। इनमें मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजेपी अपने चार सांसद को भी विधानसभा चुनाव लड़ा रही है। जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button