देश विदेश

‘बच्चों को नहीं देना चाहिए कफ सिरप’, MP-राजस्थान में कई मौतों के बाद क्या बोले डॉक्टर; वजह भी बताई

दिल्ली. ध्य प्रदेश और राजस्थान में बीते कुछ दिनों कई बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। कई मौतों के बाद अब राजस्थान और मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि क्या बच्चों को कफ सिरप पिलाना चाहिए या नहीं? इस मामले में डॉक्टरों की सलाह सामने आई है। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों को कफ सिरप पिलाने से बचना चाहिए। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर विवेक जैन ने इसकी वजह भी बताई है।
बच्चों के लिए क्यों खतरनाक है कफ सिरप?

राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद अब लोगों के मन में एक सवाल बार-बार सामने आ रहा है कि क्या बच्चों को कफ सिरप पिलाएं या नहीं? इस मामले पर डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को कफ सिरप नहीं पिलाना चाहिए और खासकर 6 साल से कम उम्र के बच्चों को तो बिल्कुल ही नहीं पिलाना चाहिए। इसको लेकर डॉक्टरों ने वजह भी बताई है। डॉक्टरों का कहना है कि कफ सिरप में डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड (Dextromethorphan Hydrobromide) मिला होता है, जो लिवर के लिए नुकसानदायक होता है। डॉक्टरों का कहना है कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों का लिवर कम विकसित होता है, इस कारण यह दवा इन बच्चों पर ज्यादा नुकसान करती है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को यह दवा ज्यादा देने पर उनके लिवर पर ज्यादा असर होता है। कई मामलों में बच्चे कोमा में चले जाते हैं और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। इसलिए बच्चों को ये कफ सिरप नहीं पिलाना चाहिए।

इस मामले पर फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के बच्चों के सीनियर डॉक्टर डॉ. विवेक जैन ने कहा कि कफ सिरप कभी भी बच्चों को नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सिरप में डेक्सट्रोमेथॉर्फन की मात्रा अलग-अलग होती है, इसलिए फार्मासिस्ट की सलाह पर सिरप खरीदना बहुत खतरनाक हो सकता है। डॉ. जैन ने कहा कि कभी भी घरेलू चम्मच से सिरप न दें। सिरप को ड्रॉपर या मापने वाले कप से ही बच्चों को पिलाएं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button