जिलाप्रादेशिक समाचार

फायरलेस कुंकिग क्वीन बनी निकहत रज़ा व समूह बी.एस.सी.

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर इको क्लब (हरिहर वसुंधरा) द्वारा महाविद्यालय में फायरलेस कुंकिग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फायरलेस कुंकिग क्वीन बनी निकहत रज़ा व समूह बी.एस.सी. (बायो) व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में दीपिका गायकवाड़ एवं मीनाक्षी साहू की जोड़ी विजयी रही दोनों ही छात्राएं बी.कॉम प्रथम वर्ष में पढ़ाई करती है। इस अवसर पर शासकीय दु.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अभ्या जोगलेकर, शासकीय वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय की डॉ. संध्या वर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या गुप्ता, सचिव शोभा खंडेलवाल, कार्यक्रम आयोजिका डॉ अंकिता चौधरी, डॉ मेघा अग्रवाल, डॉ देवश्री वर्मा एवं डॉ टीनू दुबे उपस्थित थी।
फायर लेस कुकिंग काम्पटिशन में महाविद्यालय की 26 समूहों के छात्राओं ने 45 आईटम बनाये जिसमें फ्रुट चाट, बिस्किट, मोदक, स्प्राउट चाट, सैडविंच, वेज और फ्रुट सलाद शामिल थे। वहीं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में न्युजपेपर और कोकोनट शेल, पत्थर का प्रयोग करके गुडिय़ा, पर्स, चन्द्रयान बनाया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रचनात्मक कार्य एवं उद्यमिता की ओर अग्रसर करने तथा छात्राओं के सैंद्धातिंक ज्ञान को किस तरह से जीवन उपयोगी, प्रायोगिक ज्ञान में बदला जा सके।
फायरलेस कुंकिग में स्वीट शुगर क्रंच क्रिस्पी स्पाईस बनकाकर निकहत रज़ा एवं समूह बी.एस.सी. प्रथम (बायो) ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार कुरकुरे चाट, गुपचुप, फ्रुट मसाला, चना मसाला शिखा सरकार एवं समूह बी.एस.सी. प्रथम (बायो), तृतीय पुरस्कार बिस्किट मोदक ईशा वर्मा एवं समूह बी.एस.सी. द्वितीय (कम्प्यूटर/मैथ्स), सांत्वना पुरस्कार वेज पॉप और भेल खुशी जैन एवं समूह बी.सी.ए. अंतिम एवं बी.काम अंतिम वर्ष।
वेस्ट ऑफ बेस्ट में दीपिका गायकवाड़ एवं मीनाक्षी साहू बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्रथम स्थाल हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार मानसी सरकार बी.कॉम अंतिम वर्ष, तृतीय पुरस्कार स्नेहा सोनी बी.एस.सी. प्रथम (बायो), सांत्वना पुरस्कार ईशिता अग्रवाल बी.एस.सी. अंतिम (बायो) तथा प्रीति सिंह एवं समूह बी.एस.सी. अंतिम (बायो) रही।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button