छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

फर्नीचर व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने खुद को आग के हवाले किया

कोंडागांव । कोंडागांव जिले के जय स्तंभ चौक में स्थित फर्नीचर दुकान के संचालक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए कोंडागांव के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेकाज भेजा गया।

रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया, शव को पोस्टमार्टम के बाद कोंडागांव भिजवाया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि मेन रोड कोंडागांव निवासी जितेंद्र गोलछा (48) गुरुवार की रात अपने घर आए। जहां परिवार के सभी लोग सो रहे थे, जितेंद्र घर से 500 मीटर दूरी पर स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान पर पहुंचे और खुद को आग लगा ली। जब आसपास के लोगों ने उन्हें देखा तो उन्होंने दौड़कर आग बुझाई और इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मेकाज ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button