छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आज फिर इन इलाकों में बरसेंगे बादल, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में रविवार शाम से मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में बीती रात बारिश हुई है और सोमवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। बीती रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

इन इलाकों में होगी बारिश
CG Weather Update : मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ आस पास के इलकों और दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और यहां भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button