देश विदेश

पटपड़गंज से अवध ओझा का चुनाव लड़ना मुश्किल! दिल्ली का वोटर बनने में फंस गया पेच

नई दिल्ली. दिल्ली के पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के चुनाव लड़ने पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। वजह है उनका वोट जो ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर एक बार फिर चुनाव जाने की बात की है। उन्होंने पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा का वोट ट्रांसफर ही रोकने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि अवध ओझा ने दिल्ली में वोट ट्रांसफर के लिए आखिरी तारीख यानी 7 जनवरी को फॉर्म 8 भर दिया था लेकिन 24 घंटे के अंदर दिल्ली सीईओ ने अपना ऑर्डर बदल दिया और कहा कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 जनवरी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, अवध ओझा को जानबूझकर रोकने के लिए ऐसा किया गया।
क्या है पूरा मामला?

अरविंद केजरीवाल ने पूरा मामला समझाते हुए बताया, अवध ओझा का वोट ग्रेटर नोएडा में बना हुआ था। दिल्ली में वोट बनवाने के लिए उन्होंने 26 दिसंबर को फॉर्म 6 भर कर आवेदन दे दिया। उन्हें कोई जवाब नहीं आया। फिर उन्हें पता चला कि वोट ट्रांसफर के लिए उन्हें फॉर्म 6 नहीं फॉर्म 8 भरना होगा। उन्होंने 7 जनवरी को फॉर्म 8 भर दिया। कानून के मुताबिक फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 जनवरी थी। चुनाव आयोग के मैनुअल के मुताबिक नोमिनेशन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म भरे जा सकते हैं। उस हिसाब से फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी थी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button