प्रादेशिक समाचार

न्याय यात्रा की समन्वय समिति में अब्दुल कलाम शामिल

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने 14 जनवरी से राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरु हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति में नेशनल को-आडिनेटर प्रभारी ओडीसा अब्दुल कलाम खान को भी शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समन्वय समिति में शामिल किए जाने पर अब्दुल कलाम खान ने विभाग के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि-मौजूदा समय में भाजपा की तानाशाही को खत्म करने हमारे राष्ट्रीय नेता 6600 किमी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज इंफाल से करने जा रहे हैं। भारत के इतिहास में ऐसे मौके कम आए हैं जब किसी जननायक ने ऐसी यात्रा की है। इससे पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। यह प्रयास देश के लोकतंत्र को मजबूत करने और सभी वर्ग को न्याय से जोड़ने और उनमें अलख जगाने के लिए है। राहुल गांधी देश के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि-इस यात्रा का फायदा कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा। हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस दायित्व पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस यात्रा का हिस्सा है। देश में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button