देश विदेशराजनीतिक

नगालैंड में राहुल बोले-पीएम ने 9 साल पहले आपसे एक झूठा वादा किया, इसे लेकर शर्मिंदा हूं

कोहिमा । भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड में है। राहुल गांधी ने चौथे दिन सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने लोगों से कहा, मैं शर्मिंदा हूं कि पीएम मोदी ने 9 साल पहले नगालैंड के लोगों से नगा संधि को लेकर एक वादा किया था, लेकिन इसे लेकर कुछ नहीं किया। अगर आपके पास किसी चीज का हल नहीं है, तो आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए।
राहुल ने कहा कि मैंने नगालैंड के गांव के लोगों के साथ चाय पी। एक बच्ची ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा के पीछे मकसद क्या है? तो मैंने उसे बताया कि इस यात्रा का मकसद है उसकी बात सुनना। ये समझना कि नगालैंड के लोग क्या महसूस करते हैं और कैसे जिंदगी जीते हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button