छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

तालाब के जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण में भारी अनियमितता, नपा अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ किया निरीक्षण

बीजापुर : शहर के नगरपालिका बीजापुर द्वारा महादेव तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम जारी है, लेकिन इस परियोजना में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं. ठेकेदार पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और घटिया निर्माण कार्य करने के आरोप लगे हैं. इसे लेकर शहरवासियों में आक्रोश नजर आ रहा है.

दरअसल, नगर के बीच में बेस इस ऐतिहासिक तालाब के सौंदर्यीकरण का ठेका साल 2022-23 में कीर्ति कंस्ट्रक्शन को 5 करोड़ 8 लाख रुपए में दिया गया था. लेकिन पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य, धीमी रफ्तार के साथ ही गुणवत्ताहीन तरीके से हो रहा है.

लगातार शिकायतों और जनता के आक्रोश के बीच नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी ने पालिका पार्षदों के साथ महादेव तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में व्यापक स्तर पर खामियां पाई गईं. अध्यक्ष और पार्षदों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई और ठेकेदार की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की.

पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी ने बताया कि ठेकेदार को अब तक 9 बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं. एक बार और ठेकेदार को काम की गुणवत्ता में सुधार के लिए मौका दिया जा रहा है. संबंधित विभाग ने साफ कर दिया है कि गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा. अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो ठेकेदार का भुगतान रोकने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान पार्षद बसंती लिंगम, सत्यवती परतागिरी, संजय रिवानी, मुकेश राठी, विक्रम दूधी, हितेश साहनी, अरविंद पुजारी और पुरुषोत्तम भंडारी भी मौजूद रहे.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button