देश विदेशविविध समाचारसेहत

डायबिटीज से लेकर इन बीमारियों के लिए फायदेमंद है आंवला पाउडर, जानिए सुबह सेवन करने का तरीका

आयुर्वेद में कई सारी औषधियां है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने में भूमिका निभाती है। आंवला भी इनमें से एक है जिसके गुण सेहत को हमेशा अच्छी रखते है। आंवले में मौजूद पोषक तत्व फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई कई बीमारियों से लड़ने में हमारे शरीर को सक्षम बनाते है।

वैसे सीधे तौर पर आंवले को खाया जा सकता है लेकिन कई लोग आंवले का जूस, कैंडी, मुरब्बा चूर्ण या पाउडर का सेवन करते है। सुबह के समय आप अगर आप आंवले के पाउडर को पानी के साथ पीना पसंद करते है तो आप कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचे रहेंगे।
इन बीमारियों से होता है बचाव

कहते है कि, आप नियमित रूप से आंवले के पाउडर का सेवन करते है तो,डायबिटीज, कैंसर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। आंवले में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा आंवला पाउडर त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर आंवला पाउडर सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो शरीर इसके पोषक तत्वों को अधिक मात्रा में अवशोषित कर सकता है।
जानिए आंवला पाउडर पीने का सही तरीका

अगर आप आंवला पाउडर अपनी डाइट में शामिल करना चाहते है तो आसान है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी और एक चम्मच आंवले का पाउडर लें। अब आंवले के पाउडर को मुंह में रखें और फिर पानी पी जाएं। आप चाहें तो आंवले के पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर भी ले सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला पाउडर लेने आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और रोगों से बचाव होगा।
जानिए आंवला पाउडर सेवन से फायदे

अगर आप अपनी डाइट में नियमित रूप से आंवला पाउडर का सेवन करते है तो आपको कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है-

1- आंवले में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है जिसे सुबह खाली पेट लेना बेहतर होता है। खाली पेट आंवला पाउडर लेने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बैक्टीरिया आदि से बचाव होता है।
2-आंवले में फाइबर की मात्रा होती है जो सेवन करने से शरीर में जल्दी घुल जाता है। आंवला शरीर द्वारा चीनी को अवशोषित करने की दर को धीमा कर देता है। ऐसे में सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
3-दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए सुबह खाली पेट आंवले के चूर्ण का सेवन कर सकते है। इसमें फाइटोन्यूट्रीएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं।
4- सुबह खाली पेट गुनगुना पानी के साथ आप आंवले का चूर्ण पीते है आंखों को इसका फायदा मिलता है। आंवले में विटामिन ए होता है, जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
5-सुबह खाली पेट आंवला खाने से सेहत के साथ ही त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं का भी इलाज हो सकता है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button