छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

इसके अतिरिक्त शिविरों में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। शिविरों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। शिविर में विकसित भारत 2024 का कैलेंडर वितरण किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श और उपचार भी किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों के छिड़काव साथ ही मृदा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। शिविर में जनप्रतिनिधि, हितग्राही, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जिले के आमलोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button