देश विदेश

जिले का नाम प्रहलाद नगरी करने का प्रस्ताव पारित, शासन करेगा निर्णय

 

  • जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में रखा गया प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

हरदोई। जनपद का नाम अब प्रहलाद नगरी हो सकता है। जिला पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हरदोई का नाम बदलने की मांग लंबे समय से होती रही है। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने इस संबंध में पहले ही शासन को पत्र भेजा था। वहीं, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सभापति सुशील अवस्थी ने भी इस मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों से वार्ता की थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित हुआ है और इसे शासन को भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत जनपद के सर्वांगीण विकास को लेकर कटिबद्ध है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। संचालन एएमए प्रदीप गुप्ता ने किया। सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएफओ जेबी शेंडे, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार, पीडी एके मौर्या, सदस्य नीलकमल, विशाल सेठ, रवि कनौजिया, दीनदयाल वर्मा, किशन पाल, राममूर्ति राठौर, सर्वेंद्र कुमार गुप्ता, मीना वर्मा, पूजा पटेल, निशा कुशवाहा आदि सदस्य मौजूद रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button