खेल जगत

गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हराया, CPL 2025 में दर्ज की धमाकेदार जीत

कैरेबियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान गुयाना वॉरियर्स ने सेंट किंट्स को एकतरफा अंदाज में शिकस्त देते हुए 5 विकेट से धूल चटाई। मुकाबले में सेंट किट्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के सामने सिर्फ 154 रन का स्कोर खड़ा किया। गुयाना के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सेंट किट्स के द्वारा दिए गए स्कोर को गुयाना वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में उसके गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों ने ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये ही कारण रहा कि वो आसानी से मुकाबला जीत गया। गुयाना के कप्तान ने मैच से पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ये फैसला उसके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया।
153 रन पर ढेर हुई सेंट किट्स

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। टीम के लिए सिर्फ एक बल्लेबाज ने अच्छी पारी खेली। उस बल्लेबाज का नाम आंद्रे प्लेचर है। सेंट किट्स के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 41 गेंद पर 60 रन की जोरदार पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
प्रिटोरियस ने लिए तीन विकेट

प्रिटोरियस ने गुयाना के लिए 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। शमार जोसेफ किफायती रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1, कप्तान इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिए।

154 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए सलामी बल्लेबाज बेन मैक्डॉरमोट ने 39 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी ने टीम के लिए जीत के रास्ते आसान कर दिए।

इसके बाद शाई होप ने 39 गेंद पर 56 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 17.2 ओवर में 154 तक पहुंचा कर जीत दिला दी। गुयाना ने 5 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। सेंट किट्स के लिए फजलहक फारूखी, नसीम शाह और वकार सलामखिल ने 1-1 विकेट लिए, जबकि अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट लिए।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button