छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों से तेंदूपत्ता संग्रह से संबंधित अन्य कार्य में लिया जाएगा मदद, आदेश हुआ जारी

रायगढ़। गर्मी की छुट्ट‍ियों में शिक्षकाें से तेंदुपत्‍ता से संबंध‍ित अन्‍य कार्य में मदद ल‍िया जाएगा, इसके ल‍िए आज बुधवार को आदेश को जारी क‍िया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी में सुशासन तिहार की ड्यूटी तो पहले से लगी है अब 1 मई से लेकर 30 जून तक शिक्षकों की ड्यूटी तेंदूपत्ता संग्रहण में लगा दी गयी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। सरकारी आदेशानुसार बढ़ते तापमान एवं गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून तक की गर्मी को देखते हुए छुट्टी की घोषणा मंगलवार काे की जा चुकी है। 100 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी तेंदुपत्ता संग्रहण के अलग-अलग कामों में लगी है। रायगढ़ जिले में डीएफओ कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में संचालित फड़ों फड़ अभिरक्षक के पद पर जिन शिक्षकों, सहायक शिक्षकों वर प्रधान पाठकों की ड्यूटी लगी है, वो 1 मई से 30 जून तक उनको पूर्व में सौंपे गये कार्यों के अतिरिक्त ड्यूटी लगाये जाने के लिए कलेक्टर के अनुमोदन के आधार पर ड्यूटी लगायी गयी है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button