छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना ही रामराज्य है: बृजमोहन अग्रवाल*

_1 जनवरी रायपुर_
पहले समय में जब संयुक्त परिवार होते थे तब बड़े बुजुर्गों के जरिए बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिलती रहती थी। लेकिन अब एकल परिवार के कारण मां-बाप के पास इतना समय ही नहीं होता है कि अपने बच्चों में सनातन धर्म संस्कृति, संस्कार और ज्ञान की जानकारी दे सकें। ऐसे में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा और श्रीशिव पुराण कथा का आयोजन करके सनातन धर्म को आगे ले जाया जा सकता है। ये संदेश धर्मस्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान कही। श्री अग्रवाल त्रिमूर्ति मंदिर मठपुरैना में श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल हुए उन्होंने कथा वाचक साध्वी स्मिता दीदी का सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।
श्री अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, तकलीफें सभी के जीवन में आती हैं लेकिन उनसे परेशान होने और डरने की जरूरत नहीं है। प्रभु श्री राम ने भी 14 साल वनवास में गुजारे। इस दौरान बहुत सी तकलीफों का सामना किया। लेकिन जब वापस अयोध्या लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनाकर लौटे।
उन्होंने कहा यह हिंदू जागरण का समय चल रहा है। अयोध्या में जन्म स्थान पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर लगभग तैयार हो चुका है। काशी विश्वनाथ और महाकाल में भी कॉरिडोर बन गए हैं। जो हिंदू जागरण का बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, जब हम परेशान होते है तब भगवान को याद करते हैं। लेकिन अगर हम भगवान को हमेशा याद करते रहेंगे तो हमारे जीवन में परेशानियां ही नहीं आएंगे।
उन्होंने लोगों से अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहने की बात कही।
यह भी कहा कि गरीबों की चिंता करना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही रामराज्य है, जो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है।
श्री बृजमोहन अग्रवाल महाराजबंध में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह अमृत कथा में भी शामिल हुए और आचार्य पंडित आकाश मिश्र जी के श्रीमुख से ज्ञानमृत प्राप्त किया।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों, भक्तों और कथा वाचकों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button