
27 अगस्त से गणेश उत्सव के 10 दिनों के दौर की शुरुआत होने जा रही है। गणेश उत्सव के इस माहौल में हर जगह रौनक नजर आती है तो वहीं पर स्वादिष्ट पकवान बनाएं जाते है। मोदक, भगवान श्रीगणेश का प्रिय भोग होता है जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते है। अगर आप इस बार कुछ नया और बच्चों के मनपसंद स्वाद में बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेटी मोदक ट्राई कर सकते है। यह मोदक स्वाद में डिफरेंट होता है।
चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए सामग्री
चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए आप इन प्रकार की सामग्री ले सकती है।
2 कप मैदा
1 कप गुड़ या चीनी पाउडर
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
½ कप कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट
2 बड़े चम्मच घी
½ चम्मच इलायची पाउडर
जरूरत अनुसार दूध
मोदक का सांचा
जानिए चॉकलेटी मोदक बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें।
- अब इसमें गुड़/चीनी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिश्रण तैयार करें।
- अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- दूसरी ओर मैदा का आटा गूंधकर हल्की-सी लोई बनाएं।
- अब मोदक के सांचे में थोड़ा आटा लगाएं और उसमें तैयार चॉकलेटी मिश्रण भर दें।
- ऊपर से फिर आटे से ढककर सांचे को बंद कर दें।
- सभी मोदक इसी तरह बनाएं और फिर इन्हें स्टीम करके तैयार करें।
- गरमा-गरम चॉकलेटी मोदक को आप भगवान गणेश को भोग लगाकर परिवार के साथ आनंद से खा सकते हैं. इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके 3 दिन तक रख सकते हैं. बच्चों को यह मिठाई बहुत पसंद आएगी और मेहमान भी आपके हाथों के बने अनोखे मोदक की तारीफ करते नहीं थकेंगे।




