छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस बोली- किसान परेशान, टोकन कटाने के लिए हो रहे परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बस्तर के छापरभानपुरी, तरन्जी, बरान्जी, टोकापाल धान खरीदी केन्द्र जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा किसानों से बातचीत की।

वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खरोरा के माठ खरीदी केंद्र में पहुंचकर किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि बारदाने की कमी है, जिसके कारण वे धान नहीं बेच पा रहे हैं। टोकन की अव्यवहारिक व्यवस्था से किसानों को परेशान होना पड़ रहा।

किसानों को 23 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है उसमें 1.5 से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव महासमुंद के पिथौरा, राजाडेरा एवं बिलाईगढ़ के सरसींवा सोसायटी गये। जहां पर किसानों ने बारदाने, टोकन, कम तौल एवं उठाव की समस्या से परेशान हो रहे हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय धरसींवा और सांकरा धान खरीदी केंद्र पहुंचे। वहां के किसानों ने उन्हें बताया कि तौल में 1 से 1.5 किलो ज्यादा ले रहे हैं। लक्ष्य के बराबर धान की खरीदी नहीं हो रही क्योंकि जिनके टोकन कटे हैं उनका पूरा धान नहीं आ पा रहा है। धान का उठाव नहीं होने से सोसायटी में धान जाम हो गया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button