छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

कलमना स्टेशन के पास पटरी से उतरी कुर्ला एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

रायपुर । रायपुर से रवाना हुई कुर्ला एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18029) नागपुर रेल मंडल के कलमना रेलवे स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना कलमना ईस्ट यार्ड मार्केट गेट के पास दोपहर करीब 1:55 बजे हुई।

रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, कोच नंबर WR 004136/AB (VP) और SE 118224 (S-2) पटरी से उतर गए थे। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

फिलहाल, रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button