कल भाजपा का स्थापना दिवस, युवा मोर्चा करेगा प्रदेश के 405 मंडलों में कार्यक्रम

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के शनिवार को स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत ने प्रत्येक जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री लोकसभा प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,महामंत्रियों को आह्वान करते हुए यह दिशा निर्देश जारी किए हैं कि 6 अप्रैल 2024 को सुबह 11:55 पर सभी अपने मंडल स्तर पर एक साथ एकत्रित होकर लोकसभा प्रत्याशी को जीताने और कमल खिलाने साथ ही आपकी बार 400 पर का नारा देते हुए शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सभी 405 मंडलों में आयोजित होगा।
अभी तक का सबसे ऐतिहासिक एक साथ कार्यक्रम होने वाला युवा मोर्चा का यह कार्यक्रम होगा। जिसमें लगभग लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे और फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम में लाईव भी चलाया जाएगा। रायपुर लोकसभा के अंतर्गत भी सभी 35 मंडलों में विधानसभा प्रभारी सह प्रभारी और मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री तैयारी में जुट गए हैं। यह जानकारी युवा मोर्चा के रायपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री रितेश मोहरे ने दी है।