छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आई बहु, ससुर पहुंचा था बचाने..

दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा में बड़ा हादसा हुआ है।महिला और उसके ससुर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार से पहले बहू फिर ससुर की मौत हो गई है। यह हादसा गंजपारा स्थित संतोष दरबार के पास हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश की वजह घर की दीवार भींगी होने की वजह से करंट आ गया। इसी दौरान कपड़ा सुखाने के लिए लगाये गये लोहे के तार में भी करंट आ गया। जैसे ही 30 वर्षीय महिला ने भींगे कपड़े को सुखाने के लिए तार में डाला, वो करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करेंट की चपेट से ससुर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों ही करंट की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।इस हादसे के बाद दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button