देश विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने DMGO राजीव घई का हुआ प्रमोशन, संभालेंगे ये पद

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को सेना में नई जिम्मेदारी मिली है। भारतीय सशस्त्र बलों के सफल अभियान के बाद उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस दौरान राजीव घई सैन्य अभियानों के महानिदेशक (DGMO) के पद पर बने रहेंगे। मामले से अवगत अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

घई उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान के साथ चले संघर्ष के जुड़ी जानकारियां मीडिया को दी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव घई का अंदाज घर-घर में मशहूर हुआ था। घई ने अपने वायु सेना और नौसेना समकक्षों के साथ 11 और 12 मई को मीडिया को ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी दी थी।

अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नई भूमिका में राजीव घई सैन्य अभियान, खुफिया अभियान, रणनीतिक योजना और इन्फॉर्मेशन वॉर जैसे मामलों की देखरेख करेंगे।इससे पहले पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घई को संघर्ष के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें उत्तम युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित किया है।

इससे पहले भारत ने बताया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध जैसी स्थिति के बाद DGMO घई और उनके पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने हॉटलाइन पर बात की थी, जिसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी। दोनों देशों के DGMO के बीच सीजफायर बनाए रखने के लिए 12 मई को फिर से बात हुई। 11 मई की ब्रीफिंग में घई ने कहा था कि भारतीय सशस्त्र बलों ने काफी संयम बरता है लेकिन भविष्य में देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button