खेल जगत

एशिया कप 2025 का आयोजन भारत की धरती पर

एशिया कप: वनडे एशिया कप 2023 का खिताब भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता था। अब भारत पुरुष एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा, जो 2026 में देश में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद ने इसकी घोषणा की है। बांग्लादेश 2027 में वनडे फॉर्मेट में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा क्योंकि 2027 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे विश्व कप खेला जाना है।
पिछले एशिया कप का मेजबान था पाकिस्तान
एशिया कप को हमेशा वैश्विक आयोजन की तैयारियों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और उसी फॉर्मेट में खेला जाता है जिसमें विश्व कप आयोजित किया जाएगा। एशिया कप के 2023 सीजन की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ‘हाईब्रिड मॉडल’ पर की थी। भारत ने तब पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था और इसके बाद भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे।

टूर्नामेंट में होंगे इतने मैच
भारत में टी20 फॉर्मेट और बांग्लादेश में 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में 13-13 मैच होंगे। एशिया कप का आयोजन भारत में 34 साल बाद होने जा रहा है। इससे पहले भारत में 1991 का पुरुष एशिया कप का आयोजन किया गया था। भारत में होने वाले एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के आने की पूरी संभावना है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भी भारत में हुआ था। तब भी पाकिस्तानी टीम क्रिकेट खेलने भारत आई थी।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने IEOI में जारी बयान में कहा कि पुरुष एशिया कप टूर्नामेंट’ का मतलब एसीसी द्वारा नामित सदस्यों के बीच दो साल के अंतराल पर आयोजित होने वाला पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट। इसमें अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश की टीमों और एसीसी के एक गैर टेस्ट खेलने वाले सदस्य की भागीदारी होगी। गैर टेस्ट देश क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से इसमें अपनी जगह बनाएगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button