एलिस पैरी के नाम WPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, पर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सीनियर खिलाड़ी एलिस पैरा ने WPL 2024 के खिताबी मुकाबले से पहले ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पैरी ने 66 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत ही आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 135 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। पैरी इन 66 रनों के साथ WPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं, उन्होंने इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग को पछाड़ा है। पैरी के नाम अब इस सीजन 312 रन हो गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग 308 रनों के साथ दूसरे पायदान पर है। WPL 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ही खेला जाना है। ऐसे में खिताबी मुकाबले के बीच ऑरेंज कैप के लिए भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।
इनके अलावा आरसीबी की स्मृति मंधाना 269 रनों के साथ 5वें तो डीसी की शेफाली वर्मा 265 रनों के साथ 7वें पायदान पर हैं। इन दोनों बैटर्स को ऑरेंज कैप जीतने के लिए फाइनल में काफी रन बनाने होंगे।
डब्ल्यूपीएल 2024 ऑरेंज कैप लिस्ट
Player Teams Run SR Mat Inn No HS Avg 30s 50s 100s 6s
1
Ellyse Perry
एलिस पेरी बैंगलोर 312 130 8 8 3 66 62 3 2 0 7
2
Meg Lanning
मेग लैनिंग दिल्ली 308 125 8 8 0 60 38 1 4 0 4
3
Deepti Sharma
दीप्ति शर्मा उत्तरप्रदेश 295 136 8 8 5 88* 98 1 3 0 8
4
Beth Mooney
बेथ मूनी गुजरात 285 141 8 8 2 85* 47 0 3 0 5
5
Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना बैंगलोर 269 145 9 9 0 80 29 1 2 0 10
6
Harmanpreet Kaur
हरमनप्रीत कौर मुंबई 268 141 7 7 2 95* 53 3 2 0 8
7
Shafali Verma
शफ़ाली वर्मा दिल्ली 265 155 8 8 1 71 37 0 3 0 17
8
Richa Ghosh
रिचा घोष बैंगलोर 240 143 9 8 2 62 40 2 2 0 10
9
Jemimah Rodrigues
जेमिमा रॉड्रिग्स दिल्ली 235 155 8 8 3 69* 47 2 2 0 8
10
Alice Capsey
ऐलिस कैप्सी दिल्ली 230 126 8 7 0 75 32 2 1 0 6
वहीं बात पर्पल कैप की करें तो, मैरिजेन कप्प इस लिस्ट के टॉप पर हैं। उन्होंने इस सीजन खेले 6 मुकाबलों में सर्वाधिक 11 विकेट चटकाए हैं। कप्प के अलावा सोफी एक्लेस्टोन और जेस जोनासेन के भी 11-11 विकेट हैं। सोफी एक्लेस्टोन खिताबी मुकाबले का हिस्सा नहीं है। ऐसे में जोनासेन और कप्प के बीच पर्पल कैप की रेस रहेगी। इनके अलावा डीसी की राधा यादव और आरसीबी की आशा शोभना 10-10 विकेट के साथ पीछे ही हैं। इनके पास भी फाइनल में तगड़ा परफॉर्म कर पर्पल कैप जीतने का मौका रहेगा।
डब्ल्यूपीएल 2024 पर्पल कैप
Player Teams Wkts Runs Ovr BBF Avg EC SR 3w 5w Mdns
1
Marizanne Kapp
मरियेन कैप दिल्ली 11 156 24 3/5 14 6 13 1 0 2
2
Sophie Ecclestone
सोफी एकलेसटोन उत्तरप्रदेश 11 207 31 3/20 18 6 17 2 0 0
3
Jess Jonassen
जेस जोनासेन दिल्ली 11 166 23 3/21 15 7 12 3 0 0
4
Radha Yadav
राधा यादव दिल्ली 10 169 24 4/20 16 7 14 2 0 0
5
Tanuja Kanwer
तनुजा कंवर गुजरात 10 207 29 2/20 20 7 17 0 0 1
6
Deepti Sharma
दीप्ति शर्मा उत्तरप्रदेश 10 217 30 4/19 21 7 18 1 0 0
7
Asha Shobana
आशा शोभना बैंगलोर 10 171 23 5/22 17 7 13 0 1 0
8
Natalie Sciver-Brunt
नताली स्कीवर-ब्रंट मुंबई 10 215 27 2/14 21 7 16 0 0 0
9
Saika Ishaque
सायका इशाक मुंबई 9 189 25 3/27 21 7 16 1 0 0
10
Sophie Molineux
सोफिया मोलिनेक्स बैंगलोर 9 258 34 3/25 28 7 22 1 0 0