राजनीतिक

एक मौत, 117 लोगों पर FIR, सलमान मर्डर केस पर राजनीतिक टकराव

छतरपुर। छतरपुर के राजनगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थक सलमान खान की गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है। इस मामले को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है और कमान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संभाल ली है। पहले भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित 30-35 भाजपाइयों पर हत्या का मुकदमा हुआ और आरोपित भाजपाइयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने खजुराहो थाने के सामने धरना दिया तो भाजपा भी जवाब के लिए मैदान में पूरी तरह से उतर आई।
भाजपा की मांग पर पहले कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा व समर्थकों पर एक भाजपा समर्थक की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया, फिर बिना अनुमति थाने पर धरना देने के लिए दिग्विजय सहित करीब 70 कांग्रेसियों पर आचार सहिंता उल्लंघन का मुकदमा पुलिस ने कायम कर लिया। इसकी मांग भी भाजपा ने ही की थी। तीनों एफआइआर में कुल 117 लोग आरोपित बनाए गए हैं, परंतु किसी की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सलमान की मौत गुरुवार रात को हुई। अगले दिन शुक्रवार को विधानसभा चुनाव का मतदान था, उस दिन मामला सामने आने के बाद से भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था, हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने उस दिन इस संबंध में अपने बयान में सलमान की हत्या की बात से इन्कार किया था, परंतु जब मामले ने तूल पकड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समर्थक प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित कई भाजपाइयों पर मुकदमा लिखा गया तो भाजपा बिफर गई।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button