सेहतस्वास्थ्य

इन बीमारियों को दूर करने में मूली हैं फायदेमंद.

Health Benefits Of Radish Leaves: सर्दी के मौसम में अच्‍छी सेहत(Health) के लिए मूली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके पत्‍तों को अगर आप सब्‍जी या जूस के रूप में इस्‍तेमाल करें तो आप कई तरह की बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं. जी हां, दरअसल मूली के पत्‍ते (Radish leaves) में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्‍स, फाइबर आदि पाए जाते हैं. इसमें कई ऐसे ऐसे न्‍यूट्रिशनल तत्‍व होते हैं जो कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है. हेल्‍थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, फॉलिक एसिड, फास्‍फोरस आदि पाया जाता है. यह खांसी सर्दी से भी हमें प्रोटेक्‍ट करने का काम करता है. तो आइए जानते हैं इसे मूली के पत्‍ते को खाने के फायदे-

मूली के पत्‍तों के फायदे
बवासीर में फायदेमंद

अगर आप बवासीर की बीमारी से परेशान रहते हैं तो आपके लिए मूली का पत्‍ता किसी वरदान की तरह काम कर सकता है. आप इसका रस अपने रोज के डाइट में शामिल कर लें तो आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलने लगेगा.

करे ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल

मूली के पत्‍ते ब्‍लड शुगर को भी कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और आयरन होता है जो ब्‍लड फ्लड फ्लो को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.

गठिया से आराम

विंटर के मौसम में गठिया का दर्द बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप इस दर्द से परेशान रहते हैं तो मूली के पत्‍तों को डाइट में शामिल कर लें. आप इसकी सब्‍जी, साग या जूस बनाकर पी सकते हैं.

थकान रखे दूर

अगर आप हर वक्‍त थकान महसूस करते हैं तो डाइट में मूली के पत्‍ते को शामिल कर लें. यह थकान की समस्‍या को भी दूर करने में मदद कर सकता है.  

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button