आदिवासी महिला के साथ शराब पिलाकर गैंगरेप की घटना से छत्तीसगढ़ आहत, प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नही -अरुण साव
रायपुर। बिलासपुर जिले में एक आदिवासी महिला को जबरदस्ती शराब पिलाकर गैंगरेप करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है। महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं से मुख्यमंत्री बघेल को कोई फर्क नही पड़ता है।
उन्हें भ्रष्टाचार करना और भ्रष्टाचारियों को बचाना यही दो महत्वपूर्ण कार्य समझ आता है। जनता की सुरक्षा, प्रदेश के बेटियों को भय मुक्त वातावरण प्रदान करने के कार्य में कोई रुचि नही है।
अरुण साव ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आज फिर छत्तीसगढ़ महतारी सिसक-सिसक कर रोएंगी। छत्तीसगढ़ महतारी की एक और आदिवासी बेटी के साथ हुई इस हैवानियत के दोषी वो दुराचारी भी हैं और कानून को अपराधियों के कदमों में समर्पित करने वाली कांग्रेस सरकार भी है।