खेल जगत

आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ ही बढ़ गई आरसीबी की मुश्किलें

लखनऊ. लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को यह मैच 6 विकेट से हराया। दिल्ली की जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं आरसीबी के लिए प्लेऑफ की राहें और भी मुश्किल होती जा रही है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के बाद अंक तालिका में भारी फेरबदल देखने को मिला है। दरअस इस मुकाबले में जीत के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अंक तालिका में आखिरी स्थान पर थी, वह अब 9वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरी ओर आरसीबी की टीम अब 10वें स्थान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मुकाबलों में 2 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं उनके पार 4 अंक हैं। वहीं आरसीबी की टीम 6 मुकाबलों में सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर सकी है और उनके 2 अंक हैं। ऐसे में उनके लिए यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button