छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाईन पंजीयन/स्वीकृति संबंधी’

बेमेतरा,  बेमेतरा में संचालित शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कालेज, आई. टी. आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्याथियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पोस्ट पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा आनलाईन आवेदन/प्रस्ताव/स्वीकृति वर्ष 2024-25 हेतु तिथि में निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 19 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक, ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक करने हेतु 19 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक, स्वीकृति आदेश लॉक करने हेतु 19 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा एवं ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक, स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button