राजनीतिक

युवा ही संगठन की असली ताकत-विजय आदित्य..

शहर में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य का हुआ भव्य स्वागत

  युवाओं ने रक्त तिलक और पुष्प वर्षा कर निकाली बाइक रैली

जशपुरनगरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव शहर में समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं ने ढोल-नगाड़े के साथ बाइक रैली निकाल कर अपने युवा नेता की गर्मजोशी से स्वागत किया। रायपुर से जशपुर पहुंचने पर विजय आदित्य सिंह जूदेव ने सबसे पहले स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे महाराजा चैक पहुंचे, जहां राजा विजय भूषण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

  *युवाओं ने किया रक्त तिलक*

महाराजा चैक पर स्वागत उस समय ऐतिहासिक और भावुक क्षण में बदल गया, जब एक युवा कार्यकर्ता ने परंपरागत ढंग से अपने रक्त से तिलक कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। यह दृश्य देखते ही पूरे चैक में नारों की गूंज तेज हो गई। रक्त-तिलक को संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और त्याग का प्रतीक माना गया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसे युवा शक्ति की प्रतिबद्धता का संदेश बताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि युवा ही संगठन और राष्ट्र की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने रक्त-तिलक जैसे समर्पण भाव से अभिभूत होते हुए कहा कि यही जज्बा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगा।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button