छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

WRS रेल्वेट्रेक पर मिली संदिग्ध लाश, घरवालों ने जताया मर्डर की आशंका

रायपुर . मोवा निवासी रमजान खान की लाश दिनांक 20 जुलाई को WRS के पास रेल्वेट्रेक के करीब सन्दिग्ध हालात में मिली थी जिसकी सूचना पर कल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सरक्षण आयोग से अज़ीम खान व लक्ष्मण सेन मेकाहारा के चीरघर पहुचे व पोस्टमार्टम की तमाम कार्यवाही पश्चात पुलिस द्वारा पंचनामा कर डेथ बॉडी परिजनों को सौप दी गई जिसकी मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ परिवार जनों के द्वारा मोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया । रमजान खान पेशे से एक मालवाहक चलाता था जो कि उसकी स्वयं की थी जिसे पिछले 5 माह पूर्व ही फाइनेंस के माध्यम से लिया था, घरवालों के हिसाब से घटना दिनाक को शाम के अपने बेटे से फोन पर बात कर किसी लोडिंग पर जाने व उसके बाद रात घर पर साथ मे खाना खाने की बात हुई थी जिसके बाद पूरी रात वो घर नही पहुचा व सुबह मृतक के आधार कार्ड के द्वारा पता लगाते पुलिस परिजनों तक पहुच घटना की खबर दी ।

आज दिनाक 21 जुलाई को मृतक के साथ काम करने वाले साथियों एवं मृतक के बेटे के साथ खमतराई थाने जा कर थाना प्रभारी सिंह साहब से मुलाकात कर मृतक के साथ अनहोनी होने की आशंका जाहिर की जिसमे पुलिस के द्वारा सभी एंगल पर जाँच करने का आश्वासन देते हुए आये हुए सभी के साथ मौके का स्थल निरीक्षण किया गया जिसमें इस जांच के दौरान मृतक के परिवार वालो एवं साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सरक्षण आयोग की टीम भी मौके पर पहुची ।

मौके पर निरीक्षण के दौरान सभी का ये मनना था कि प्रथम दृष्टया मर्डर होने जैसा प्रतीत होता है, जिस प्रकार मृतक की डेथ बॉडी ट्रेक के जिस जगह पाई गई वो रोड से लगभग 100 से 200 मीटर की दूरी पर है , मृतक का मोबाइल ,पर्स एवं उसकी अपनी मालवाहक गाड़ी का नही मिलना सन्देह पैदा करता है । फिलहाल पुलिस द्वारा आश्वस्त किया गया है व फोरेंसिक स्पर्ट के द्वारा मौके की जांच कराई जा रही है पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इन्तेजार है साथ ही मृतक के कॉल डिटेल की भी जांच होना अभी बाकी है ।

आज के इस कार्यवाही पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सरक्षण आयोग के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अज़ीम खान, NCR & ACB की प्रदेश अध्यक्ष कायनात शेख, रायपुर सम्भाग महासचिव प्रदुमन शर्मा, जिला सचिव लक्ष्मण सेन मौके पर मौजूद रहे ।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button