क्राइमप्रादेशिक समाचार

नाबालिग स्कूली छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े,शिक्षकों की मौजूदगी पर गंभीर सवाल…

खारीबाहर स्कूल में लापरवाही, सातवीं के छात्रों की मारपीट से मचा हड़कंप


फरसाबहार। विकास खंड फरसाबहार के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खारीबाहर में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा के छात्रों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र ही छात्र को मारपीट की स्थिति बन गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कक्षा के दौरान किसी बात को लेकर छात्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद एक छात्र ने घर जाकर कहा कि वह अब स्कूल नहीं जाएगा।
जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खारीबाहर में कुल छह शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन घटना के समय केवल दो शिक्षक ही स्कूल में मौजूद थे। बताया गया कि एक शिक्षक छात्रवृत्ति संबंधी कार्य से फरसाबहार गए हुए थे, जबकि प्रधान पाठक अवकाश पर थे।
मामले की जानकारी मिलते ही शाला  समिति के अध्यक्ष मित्रोनंद चक्रेश स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में शिक्षक नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते हैं, जिसके कारण बच्चों के बीच इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक मौजूद रहते तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।
घटना की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में बच्चों पर सही तरीके से निगरानी नहीं रखी जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं स्कूल समन्वयक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई है।
अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त निगरानी रखने की मांग की है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button