क्राइम

समाज के कोढ़: सट्टा खाईवाल अग्र बंधु गिरफ्तार..


रायगढ़, 17 फरवरी। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां मोबाइल फोन के माध्यम से इंग्लैंड–इटली क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा है। सूचना के आधार पर की गई त्वरित छापेमारी में विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल को एक कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2000 नकद, एक आईफोन, एक वन प्लस और एक ओप्पो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹82,000 बताया गया है। मोबाइल फोन में ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं।
आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी गगन अग्रवाल की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी के विरुद्ध निरंतर अभियान का हिस्सा है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button