आदरणीय मुख्यमंत्री जी…वाह भई वाह
खूब बधाई अनोखे आदेश और आपकी क्षमता को!..आखिर यू डी मिंज ने किस बात को लेकर विष्णु देव साय की खिल्ली उड़ाई!..पढ़िए एक अनोखे आदेश की दास्तान जिसने भरी ठंड में जशपुर के राजनीतिक गलियारे का मौसम गर्म कर दिया…

कोतबा PHC में 6 माह से डॉक्टर नहीं, जनवरी भर ‘अस्थायी ड्यूटी’ से चल रही व्यवस्था….
कांग्रेस जिलाध्यक्ष यू. डी. मिंज का तीखा हमला…
जशपुर | संवाददाता
कांग्रेस जिलाध्यक्ष यू. डी. मिंज ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक अद्भुत और अजीबो-गरीब उदाहरण सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतबा में पिछले 6 महीनों से डॉक्टर की स्थायी पदस्थापना नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि जब जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं—सुमित शर्मा, सुकृत सिंह, आकाश मित्तल, रवि शर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव सहित अन्य ने विरोध-आंदोलन किया, तब समाधान के नाम पर पूरे जनवरी माह के लिए अलग-अलग अस्पतालों से अलग-अलग डॉक्टरों की अस्थायी ड्यूटी PHC कोतबा में लगा दी गई।
इस व्यवस्था के चलते—
➡️ डॉक्टर परेशान,
➡️ मरीज परेशान,
➡️ पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था अव्यवस्थित बनी हुई है।
मिंज ने कटाक्ष करते हुए कहा, “वाह भई वाह! ऐसे अनोखे आदेश और प्रशासनिक क्षमता को खूब बधाई। यह भी शायद ‘Zero Tolerance’ का ही एक नया और अनोखा उदाहरण है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक केंद्र में स्थायी डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका, तो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का अंदाज़ा अपने-आप लग जाता है।आदरणीय मुख्यमंत्री जी , आपके प्रशानिक व्यवस्था का अजीबो गरीब आदेश पूरे प्रदेश में अदभुत अनोखा आदेश आपके व आपके प्रशानिक क्षमता का अनोखा उदाहरण । एक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतबा में डॉक्टर पदस्थ 6 माह से नहीं कर पाए तो जनता और कांग्रेस के विरोध आंदोलन के चलते पूरे जनवरी माह भर अलग अलग डॉक्टरों की ड्यूटी अलग अलग अस्पतालो से PHC कोतबामें लगाई, डॉक्टर भी परेशान और वहां की जनता भी परेशान।” वाह भई वाह
खूब बधाई अनोखे आदेश और आपकी क्षमता को” ।






