राजनीतिक

सनातन धर्म और साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ ज़बर्दस्त प्रदर्शन – भाजयुमो ने भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन किया…


जशपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर सनातन धर्म, भगवान श्रीराम और साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाते हुए आज जशपुर जिला मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जशपुर बस स्टैंड में आयोजित किया गया, जहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा समय-समय पर दिए गए बयान सनातन धर्म और देश की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले रहे हैं। रामसेतु को लेकर की गई टिप्पणियों से लेकर भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए बयानों तक कांग्रेस की सोच पर सवाल खड़े होते रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद आमंत्रण मिलने के बावजूद गांधी परिवार द्वारा दर्शन न किए जाने को भी भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस की मानसिकता से जोड़ा।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता साधु-संतों और धार्मिक कथावाचकों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों में उमड़ रही भीड़ यह दर्शाती है कि समाज का बड़ा वर्ग सनातन परंपराओं से जुड़ा हुआ है, वहीं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक ओर धर्मनिरपेक्षता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक आस्थाओं पर टिप्पणी कर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि इसी कारण जनता का कांग्रेस से विश्वास लगातार कम हो रहा है।


भाजयुमो जशपुर जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा—

“भाजयुमो का स्पष्ट मानना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दिए गए बयान सनातन धर्म, भगवान श्रीराम और साधु-संतों की भावनाओं को आहत करने वाले हैं। हमारी संस्कृति और आस्था पर बार-बार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी के विरोध में आज यह पुतला दहन किया गया है। भाजयुमो सनातन सम्मान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा।”



उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी को अपनी बयानबाजी पर आत्ममंथन करने का संदेश है।

जशपुर बस स्टैंड में हुआ पुतला दहन

भाजयुमो द्वारा जशपुर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

इस अवसर पर जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, जिला मंत्री विकास राजा सोनी, जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, शहर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, सज्जू खान, सत्यम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button