क्राइम

🔴Big breaking:पेट्रोल पंप निर्माण के लिए ग्राम बड़े रामपुर में सर्किट हाउस–उर्दना मार्ग पर वन भूमि सहित आदिवासी भूमि पर कब्ज़े की तैयारी..! चिह्नीकरण मुनारा तोड़ा गया.!रायगढ़ वनविभाग की रहस्यमयी चुप्पी..

बीट गार्ड और वन परिक्षेत्र अधिकारी की जानकारी में है मामला..

कई दिनों से चल रहा है खेल मामला तूल पकड़ता देख जल्दबाजी में कराया जा रहा है कब्जा हेतु निर्माण…
रायगढ़, छत्तीसगढ़।
सर्किट हाउस से उर्दना जाने वाले मुख्य मार्ग से सटी वन भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्ज़ा कर पेट्रोल पंप स्थापित करने की तैयारी का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित भूखंड पर हाल ही में बड़े पैमाने पर खुदाई और मलबा डाला गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वयं की भूमि सड़क से लगी हुई दिखाने एवं निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग द्वारा चिह्नीकरण हेतु लगाए गए मुनारे (सीमा स्तंभ) को भी तोड़ दिया गया है।
मौके पर मिट्टी की खुदाई, पत्थर और गिट्टी के ढेर देखे जा सकते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि भूमि समतलीकरण का कार्य जारी है। यह क्षेत्र सर्किट हाउस–उर्दना मार्ग से लगा हुआ है, आपको बता दें कि जहां वन भूमि होने का दावा किया जा रहा है उससे लगती हुई आदिवासी भूमि भी है जिसपर भी कब्जे की तैयारी है। वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूमि पर  बिना वैधानिक अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध माना जाकर उक्त कृत्य को अंजाम देने वाले संबंधित के खिलाफ वन अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया जा सकता है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button