छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

बड़ी खबर: निगम के ट्रैक्टर बने निजी नौकर — डीज़ल की खपत बढ़ी, कर्मियों से निजी काम करवाए जा रहे हैं!

 

रायपुर। नगर निगम जोन-2 क्षेत्र से सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए तैनात निगम के ट्रैक्टर अब कुछ लोगों के निजी कार्यों में इस्तेमाल हो रहे हैं। इस पर पूर्व पार्षद और पूर्व जोन-2 अध्यक्ष बंटी होरा ने गंभीर आरोप लगाते हुए निगम प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है।

सरकारी ट्रैक्टर से निजी सेवा ली जा रही है”

पूर्व जोन अध्यक्ष बंटी होरा ने कहा कि “निगम के ट्रैक्टर जो जनता की सफाई व्यवस्था के लिए हैं, वे निजी उपयोग में दौड़ रहे हैं। इन गाड़ियों में निगम का डीज़ल इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन सफाई का काम अधूरा पड़ा है। यह जनता के टैक्स के पैसों की खुली बर्बादी है।”

कर्मियों को भी लगाया गया निजी काम में

सूत्रों के अनुसार, केवल ट्रैक्टर ही नहीं, निगम के कुछ सफाईकर्मी भी निजी स्थलों पर काम करते देखे गए हैं। इससे इलाके की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गलियों में कचरा पड़ा रहता है, पर ट्रैक्टर और कर्मचारी कहीं और व्यस्त रहते हैं।

“डीज़ल का खर्च बढ़ा, सफाई गायब”

बंटी होरा ने कहा कि निगम का डीज़ल खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन शहर में सफाई का असर दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, अगर निगम का डीज़ल और संसाधन सही जगह इस्तेमाल हो रहे होते, तो गलियों में गंदगी नहीं होती। लगता है कहीं न कहीं मिलीभगत से ये सब हो रहा है।”

निगम प्रशासन पर उठे सवाल

इस मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार का मामला है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

“जांच हो, जिम्मेदारों पर कार्रवाई”

जोन-2 क्षेत्र के नागरिकों ने महापौर और आयुक्त से अपील की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएं। बंटी होरा ने भी चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को जन आंदोलन के रूप में उठाएंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button