पंडवानी लोक पर्व महोत्सव का आयोजन…

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से लोकरंजनी लोककला सांस्कृतिक समिति रायपुर के माध्यम से ग्राम पंचायत चंदखुरी जिला रायपुर में पंडवानी लोक पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न पंडवानी दल के संस्थाओं को आमंत्रित किया गया।
जिसके माध्यम से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
पंडवानी के माध्यम से पंडवानी दल के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति महाभारत पर्व के विभिन्न कथानकों द्रौपदी चीरहरण, किच्चक वध, रुक्मणी विवाह, श्री कृष्ण अर्जुन संवाद,जैसे अत्यंत रोचक एवं मार्मिक प्रसंगों के माध्यम से मनोहारी प्रदर्शन किया।
जिसे दर्शकों ने बहुत सराहना किया।
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के द्वारा इस संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। सभी कलाकारों को अतिथियों द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण दर्शक उपस्थित रहे।



