अन्यविविध समाचार

मध्य-पूर्व तनाव का असर शुरू..! भारत में  गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ी चर्चा, कंपनियों ने कुछ ऑर्डर किए स्थगित…

इस्राइल अमेरिका vs ईरान युद्ध का रूझान शुरू..!

2 मार्च 2026 को  बुकिंग के पश्चात जारी मेसेज:- Order for Cons No 7566175355 is registered with Ref No.2-005499161579.Refil expected delivery: 1 days.Pay by https://payit.cc/INDANE/IABl9xg526
INDANE

4 मार्च 2026 को जारी मेसेज:- Dear Sri Yeshwant Ku , your Invoice 5-106062124979 has been returned due to Wrong/Invalid Booking.
INDAN..

इंडियन ऑयल कंपनी के द्वारा रायपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग हेतु जारी नंबर  +917718955555 (currently unavailable) फिलहाल अस्थायी रूप से बंकर दिया गया है..

सूत्रों के अनुसार देश की कुछ गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए दिए गए ऑर्डर अस्थायी रूप से स्थगित करना शुरू कर दिया है तथा ऑनलाइन बुकिंग के लिए जारी कुछ नंबर भी अस्थायी रूप से बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर कोई व्यापक पुष्टि नहीं हुई है…

रायपुर। मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत में गैस आपूर्ति और कीमतों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि कुछ गैस एजेंसियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग से जुड़े ऑर्डर अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए हैं तथा ऑनलाइन बुकिंग के कुछ नंबर भी अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर व्यापक पुष्टि नहीं हुई है।
इसी बीच ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी Adani Total Gas Limited ने औद्योगिक ग्राहकों के लिए गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों के लिए अतिरिक्त गैस खपत पर दरों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इसके साथ ही उद्योगों को निर्धारित मात्रा से अधिक गैस उपयोग करने पर अधिक कीमत चुकाने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए CNG और घरेलू  गैस (PNG) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) और कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में किसी भी प्रकार की अस्थिरता का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ सकता है।
वहीं केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का स्टॉक न करें।
विशेषज्ञों के अनुसार यदि अंतरराष्ट्रीय स्थिति लंबे समय तक तनावपूर्ण रहती है तो भविष्य में ऊर्जा कीमतों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सरकार और ऊर्जा कंपनियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button