अन्य

डिजिटल अरेस्ट में गंवाये  36.97 लाख रुपये..साइबर ठगों की गिरफ़्त में आया बिजली विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी…

रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई बड़ी साइबर ठगी के मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। अज्ञात साइबर ठगों ने स्वयं को टेलीकॉम अधिकारी, पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त परिवेक्षक को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का भय दिखाया और उससे 36 लाख 97 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना रायगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। समय पर शिकायत मिलने पर करीब 2 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।
इस मामले पर शशि मोहन सिंह ने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा कि पुलिस या किसी भी जांच एजेंसी द्वारा कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं किया जाता और न ही फोन या वीडियो कॉल पर पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश दिए जाते हैं। ऐसे कॉल पूरी तरह साइबर ठगी होते हैं। उन्होंने अपील की कि नागरिक किसी भी स्थिति में अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button