प्रादेशिक समाचार

शोषण के खिलाफ अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में धरने पर बैठे मजदूर..

11 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल …

बलौदाबाजार। जिले में स्थापित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में मजदूर संघ अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं. मजदुरो ने अडानी कंपनी पर शोषण और अत्याचार का आरोप भी लगाया है.

मजदूरों का कहना है कि तीन महीनें पहले राजधानी रायपुर में त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसमें कंपनी ने तीन महीने के अंदर समस्या हल करने की बात कही थी. लेकिन अब तक कंपनी ने अपना वादा पूरा नहीं किया है. इस बात दे नाराज होकर संयंत्र में कार्यरत मजदूर आज अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है, मजदुरो का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

मजदुरो का कहना है कि उनकी 11 मांगे है लेकिन, इसमें प्रमुख मांग यह है कि वेज बोर्ड लागु किया जाएं, शासन के अनुसार डीए प्रदान किया जाएं, ठेकेदार के अंदर काम करने वाले मजदुरो को शासन द्वारा तय रेट से भुगतान उनके खातों में किया जाएं, इसके अलावा और भी मांगे हैं जिन्हें पूरा करें।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button