विविध समाचार

आंध्रप्रदेश की धरती पर किशन वर्मा और शिवम रात्रे करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिनित्व…


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार माय भारत के अंतर्गत युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत बेमेतरा जिले के स्वंयसेवक किशन वर्मा और शिवम रात्रे का चयन हुआ है।
इस कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से एक दल का गठन किया गया है जिसमें शिवम रात्रे एवं किशन वर्मा भी शामिल हैं।
यह कार्यक्रम 23 जनवरी से 29 जनवरी तक विशाखापट्टनम में आयोजित होगा ।

यह स्वयंसेवक आंध्रप्रदेश की धरती पर जाकर वहां की भौगौलिक बनावट, लोक-संस्कृति तथा वहां की परम्परा खान पान का अध्ययन करेंगे जिससे वह वहां की सभी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् छत्तीसगढ़ की युवाओ को आंध्रप्रदेश की वास्तविक जानकारी प्रदान करेंगे।

इस बीच छत्तीसगढ़ की टीम आंध्रप्रदेश में अपनी लोक-संस्कृति को भी वहां पर प्रस्तुति देंगे जिससे वहां की निवासी छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति को समझ पाए ।

दोनों स्वंयसेवको को उनकी इस उपलब्धि के लिए नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ के उपनिदेशक  नीतिन शर्मा सर जी तथा नेहरू युवा केन्द्र बेमेतरा जिले के मास्टर ट्रेनर  मनीष वर्मा सहित सभी स्वंयसेवको ने बधाई प्रेषित किया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button