खेल जगत

IND vs SA केपटाउन में रोहित के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा किया तो बना डालेंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।इस टेस्ट मैच के तहत कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा।रोहित शर्मा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोई भी भारतीय कप्तान टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है।रोहित शर्मा भी यह इतिहास बदलने में कामयाब नहीं हो सके।

लेकिन रोहित शर्मा केपटाउन टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका में 8 सीरीज खेली हैं, इनमे से भारत को 7 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। भारत के धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई थी।

लेकिन अब रोहित शर्मा भी यह कारनामा करने वाले कप्तान बन सकते हैं । साथ ही केपटाउन के न्यूीलैंड्स मैदान पर टीम इंडिया ने 1993 से लेकर अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। भारत ने इस मैदान पर अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं।इनमें से भारतीय टीम ने 4 मैचों में हार का सामना किया है।वहीं दो मुकाबले ड्रॉ के साथ खत्म हुए हैं।ऐसे में रोहित शर्मा बतौर कप्तान यहां जीत दर्ज करते हैं तो इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लेंगे।

टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं।इसके बाद इस सूची में धोनी का नाम आता है और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं।रोहित ने 77 छक्के लगाए हैं और धोनी 78 लगाए थे।रोहित अब धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग 90 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button