प्रादेशिक समाचार

बड़ी ख़बर:-भूख और ठंड से बिगड़ता स्वास्थ्य लेकिन इरादे अटल!अब तक इतने अस्पताल में भर्ती…रोजगार नहीं संवैधानिक अधिकार चाहिये!डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी…

रायपुर (छत्तीसगढ़) ।
रायपुर के नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर D.Ed योग्य अभ्यर्थी 24 दिसंबर 2025 से सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं।
अभ्यर्थी महीनों से की जा रही भर्ती प्रक्रिया में कोर्ट के आदेशों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज़ हैं।सरकार पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए आंदोलन के दौरान 135 से अधिक अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी और कई को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
अभ्यर्थियों की मांगें:-
⭕️सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में शेष 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति..
⭕️उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन..
⭕️ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं नियमों का पूर्ण पालन..
कड़ाके की ठंड, लगातार अनशन और तनाव के कारण कई अभ्यर्थी कमजोर पड़े हैं। कुछ को निकट के स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए ले जाया गया है।
यह आंदोलन अब नौकरी पाने की लड़ाई के साथ ही न्यायालयीन आदेशों का सम्मान और सरकारी कार्रवाई की मांग का प्रतीक बन चुका है। अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और  धरने पर बैठे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button