क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

CRIME NEWS : BJP नेता के फार्म-हाउस में हत्या.. मृतक बार-बार कर रहा था पत्नी को परेशान

बालोद। BJP प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में हत्या हो गया। सोमवार को 50 साल के संजय ठाकुर की खून से लथपथ लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने फार्म हाउस के केयरटेकर को गिरफ्तार किया है।

चौकीदार ने बताया कि संजय बार-बार उसकी पत्नी के पास जा रहा था, छेड़छाड़ कर रहा था। समझाने के बाद भी नहीं माना, जिससे कुल्हाड़ी से काट डाला। संजय ठाकुर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों से पूछताछ में मिला सुराग

शुक्रवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि, फार्म हाउस में काम करने वाले भुवनेश्वर ठाकुर का संजय ठाकुर से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गांव से ही भुवनेश्वर को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया की बीती शाम को भुनेश्वर ठाकुर, केशव ठाकुर और संजय ठाकुर फार्म हाउस में शराब पी रहे थे। इस दौरान संजय वहां खाना बना रही भुनेश्वर की पत्नी के पास बार-बार गलत नीयत से जा रहा था। इस बात को लेकर भुवनेश्वर और संजय ठाकुर का झगड़ा हो गया। रात को भुनेश्वर की पत्नी अपने रिश्तेदार के घर चली गई। वहीं केशव भी फार्म हाउस की दूसरी बाड़ी में चला गया था। देर रात नशे में धुत भुवनेश्वर और संजय का फिर आपस में झगड़ा हुआ। संजय ने उसकी पत्नी के बारे में गलत टिप्पणी की जिसके बाद गुस्से में आकर भुनेश्वर ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भुवनेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी भुवनेश्वर पहले भी हत्या के मामले में जेल काट चुका है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button