छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

CM साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से रविवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी तक मालखरौदा तहसील के ग्राम- कुरदी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय रामनामी महासभा के वार्षिक सम्मेलन- ‘बड़े भजन मेला’ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनधिमण्डल को बड़े भजन मेला में आमंत्रण हेतु आभार जताया और मेला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा से अध्यक्ष पं रामप्यारे रामनामी, आचार्य महेत्तर राम रामनामी, श्री गंगाराम टण्डन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button